गोण्डा। जातिगत आरक्षण के विरोध पर आधारित टेली फिल्म श्आरक्षण द टैलेंट किलरश् की आखरी शूटिंग निर्देशक निरंकार पंडित के निर्देशन मे वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बेलिया मे की गयी। अवगत हो कि इससे पहले भी भोजपुरी गायक व नायक अनिल सिंह निर्बोध को मुख्य भूमिका मे लेकर निर्बोध ने श्आक्रोशश् फिल्म का निर्माण किया था।
अवगत हो कि आरक्षण के नाम पर सियासत के सूरमा विगत कई वर्षों से अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेंक रहे हैं जिसे लेकर गोण्डा के क्षेत्र वजीरगंज स्थित ग्राम मजगवां पेड़राही के मूल निवासी भोजपुरी गायक व नायक अनिल सिंह निर्बोध के साँची एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म निर्देशक निरंकार पंडित द्वारा निर्देशित फिल्म आरक्षण द टैलेंट किलर के अंतिम दिन की शूटिंग वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम बेलिया मे किया गया जबकि इससे पूर्व इस फिल्म को वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम मजगवां पेड़राही व गोण्डा के सोनी गुमटी के आस पास शूट किया गया है।आरक्षण का विरोध करती हुई इस फिल्म की मुख्य भूमिका मे गायक एवं अभिनेता अनिल सिंह निर्बोध ,संतोष गुप्ता ,अभिनेत्री ममता कश्यप ,अजीत सिंह अश्क ,दीनदयाल तिवारी सुबोध आदि कलाकार अपने हुनर का जलवा बिखेरेगें, बताते चलें कि फिल्म निर्देशन का जिम्मा फिल्म श्आक्रोशश् बनने के बाद एक बार फिर निरंकार पंडित को सौंपा गया है। फिल्म के बारे में पूछने पर नायक व गायक अनिल सिंह निर्बोध ने बताया कि देश में आरक्षण के नाम पर राजनैतिक रोटियाँ सेंकने का काम हो रहा है .जातिगत आरक्षण से सवर्णों के असली गरीब भूखों मर रहे हैं .अतरू ये आरक्षण जातिगत न होकर आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित होनी चाहिये,यही इस फिल्म का उद्देश्य है।अनिल सिंह निर्बोध ने बताया कि साँची एंटरटेनमेंट हर उस कलाकार के लिये एक सही प्लेटफॉर्म है जो इधर उधर भटक रहे हैं और जो कहीँ जाकर लुट रहे हैं, फिल्म रिलीज के बारे मे इनका कहना है कि फिल्म श्आरक्षण द टैलेंट किलरश् दर्शकों को शीघ्र ही देखने को मिलेगी, तत्पश्चात फिल्म आक्रोश रिलीज की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ