गोंडा। पोती को लेकर इलाज कराने जा रही दादी व मासूम पोती की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के करीब दो घंटे बाद जब आसपास के लोग बाजार से वापस घर जाने लगे तब महिला के शव की पहचान हुई। उसके बाद गांव में रोने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।
शुक्रवार की देर रात्रि ट्रेन से गिरकर 3 वर्षीय बच्ची के साथ एक 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए गोंडा भेज दियया है। मामला रेलवे स्टेशन कर्नलगंज से करीब 200 मीटर आगे गोंडा लाइन पर मालगोदाम के पास का है। ग्राम सकरौरा ग्रामीण के मजरा कुन्नू पुरवा निवासी मुनेश्वर की मां सावित्री देवी (55) उनकी पुत्री रुचि को दवा कराने के लिए इंटरसिटी ट्रेन पर बैठकर गांेडा जाना चाह रही थी। अभी वह बच्ची के साथ ट्रेन पर चढ़ी ही थी कि ट्रेन चल पड़ी। संभलने से पहले बच्ची ट्रेन से नीचे गिर गई। बच्ची को बचाने में सावित्री देवी भी ट्रेन से नीचे गिर गईं। जिससे टेªन की चपेट में आकर बच्ची व दादी दोनो की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। जीआरपी थाना गोंडा के थानाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सावित्री देवी बच्ची की दवा कराने गोंडा जा रही थी। बच्ची ट्रेन से नीचे गिर गई उसे बचाने में सावित्री देवी भी ट्रेन से नीचे गिर गईं। जिससे टेªन की चपेट में आकर दोनो की मौत हो गई।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ