Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:दबंग युवकों ने की टीटीई की पिटाई, हाथ में हुआ फ्रैक्चर

घायल टीटीई तारेश चन्द्र मीना

गोण्डा। रेलवे के मोटर साइकिल स्टेण्ड पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दबंग युवकों ने एक टीटीई की पिटाई कर दी। जिससे उसका दायां हाथ फ्रेक्चर हो गया। पीड़ित ने नगर कोतवाली में अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। 
प्रकरण गोण्डा के रेलवे स्टेशन स्थित मोटर साइकिल स्टेण्ड से जुड़ा है। बताया जाता है कि रेलवे के स्टेण्ड का अभी तक ठेका नही सका है जिससे रेल प्रशासन ने स्टैण्ड पर एक टीटीई की तैनाती कर दी। कहा जाता है कि शुक्रवार की शाम दो युवक स्टैण्ड पर मोटर साइकिल खड़ी करने के लिए पहुंचे। जब टीटीई ने उनसे गाड़ी एक साइड में खड़ी करने के लिए कहा तो भड़क गये। इसी बात को लेकर युवकों व टीटीई के बीच विवाद होने लगा। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि वहाँ पर तारेश चन्द्र मीना की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी और गाडी लेकर फरार हो गये। पिटाई के दौरान उनका दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस सम्बन्ध में पीड़ित द्वारा नगर कोतवाली में अज्ञात दो युवकों के विरुद्ध तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक अभियोग पंजीकृत नही हो सका था। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे