गोण्डा। प्राथमिक विद्यालय मुहेहना प्रथम व द्वितीय में अध्ययनरत छात्रों को ग्राम प्रधान द्वारा बैग वितरित किया गया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
शिक्षा क्षेत्र के मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय में बच्चों को बैग देते हुए ग्राम प्रधान अजय सिंह ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। अब परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों से बेहतर सुविधा मिलने के कारण बुनियादी शिक्षा मजबूत हो रही है। शासन द्वारा बच्चों को डेªस के साथ-साथ बैग जूता मोजा व स्वेटर देने की योजना से परिषदीय विद्यालयों में निखार आने लगा है। उन्होंने कहा कि जिले के तमाम ऐसे परिषदीय विद्यालय है जहाँ के अध्यापकों के बलबूते राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहें है। इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी, अध्यापक भोला नाथ गुप्ता, हरी मोहन, रोमा जयसवाल, हरि प्रसाद वर्मा, शरद सिंह, गोपाल शरण अमितेश सिंह, आशीष वर्मा मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ