Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जिलाधिकारी के पिता का हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन


गोण्डा। जिलाधिकारी गोण्डा जेबी सिंह के वयोवृद्ध पिता श्री सी0पी0 सिंह पुत्र स्वर्गीय द्वारिका सिंह का 98 वर्ष की आयु में बीती रात हृदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। उन्होने लखनऊ स्थित अपने निजी आवास पर रात लगभग दस बजे अन्तिम सांस ली। वर्ष 1979 में सहकारिता विभाग में अफसर के पद से सेवानिवृत्त हुए स्वर्गीय श्री सिंह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्वर्गीय पिता जी को उनके ज्येष्ठ पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह नेमुखाग्नि दी। श्री सिंह के चार पुत्र और एक बेटी हैं जिनमें ज्येष्ठ पुत्र वीरेन्द्र बहादुर सिंह, डा0 धीरेन्द्र बहादुर सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, तथा सबसे छोटे पुत्र जीतेन्द्र बहादुर सिंह(जेबी सिंह) व एक बहन श्रीमती सरला सिंह हैं। लखनऊ भैंसाकुण्ड बैकुण्ठ धाम में उनका अन्तिम संस्कार किया गया। श्री सिंह मूलरूप से सुल्तानपुर जनपद की तहसील लम्भुआ अन्तर्गत ग्राम बड़ागांव पोस्ट रिखपुर के निवासी थे और अपने छोटे बेटे डीएम गोण्डा के लखनऊ स्थित मकान पर रह रहे थे। जिलाधिकारी के पिता के आकस्मिक निधन अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अन्तिम संस्कार में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री समाज कल्याण रमापति शास्त्री, मंत्री मोती सिंह, पूर्व सचिव नगर विकास एस0पी0 सिंह, पूर्व संासद सत्यदेव सिंह सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
 निधन पर शोक
गोण्डा के जिलाधिकारी जेबी सिंह के पिता का आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। श्रमजीवी पत्रकार युनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने अपने कार्यालय पर शोक सभा कर मृत्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस असहनीय दुःख सहन करने ईश्वर उन्हें शक्ति दें। कार्यक्रम में युनियन के महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, तेज प्रताप सिंह, महेन्द्र तिवारी, राजू मौर्या, अमित श्रीवास्तव सहित तमाम पत्रकार गण मौजूद रहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे