गोंडा: मंगलवार को एक बेखौफ युवक ने नशे में धुत हो मामूली विवाद को लेकर एक जीप चालक को मारा पीटा और अवैध तमंचे से उसे जान से मारने की नाकाम कोशिश की।
गोली मिस्ड हो जाने के कारण जीप चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अवैध तमंचे समेत पकड़कर कोतवाली ले गई।
वीडियो : असलहा सहित युवक
मनकापुर कोतवाली अंतर्गत कस्बे के मध्य स्थित श्री बानगढ़ देवी मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर एक जीप चालक वाहन को लेकर गुजर रहा था, दूसरी तरफ से बाइक लेकर आ रहे युवक के वाहन में जीप से हल्की ठोकर लग गई। इतने में बाइक सवार युवक आग बबूला हो उठा । और सरेआम जीप चालक को खींच कर पीटना शुरु कर दिया। इससे भी जब युवक का जी नहीं भरा तो उसने अवैध तमंचा निकाल कर जीप चालक पर फायर कर मार डालने की नाकाम कोशिश की। यह महज संजोग था कि गोली मिस्ड हो गई और जीप चालक की जान बच गई । इसी बीच इधर से ही गुजर रहे सिपाही डी पी गौतम ने दिलेरी दिखाते हुए युवक को दौड़ा लिया इस दौरान युवक ने मंदिर परिसर के तरफ रुख किया और अंदर भाग रहे आरोपी युवक रिंकू पाठक को सिपाही ने पकड़कर उसके हाथ से अवैध असलहा छीन लिया । इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को कोतवाली ले आई। आरोपी युवक नशे में धुत था और सड़क पर अवैध तमंचा लहराते हुए जीप चालक को भद्दी-भद्दी गालियां देता रहा ।
कोतवाल ददन सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को अवैध तमंचा सहित ग्रिफ्तार कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ