Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:मनकापुर में कड़े सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान


 गोंडा। बुधवार को निकाय चुनाव के मद्देनजर मनकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष व दस वार्ड सदस्यों के लिए मतदान संपन्न हुवा। जिसमे युवाओ ने बढ ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सुबह ठंड के कारण मतदान धीमी गति से शुरु हुवा लेकिन ज्यों ज्यांे सूर्य अपनी प्रतिभा विखेरते रहें। मतदान के प्रतिशत में उछाल आता देखा गया। 
  नगर पंचायत मनकापुर चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही जहाँ एपी इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक कन्या पाठशाला, गन्ना समित मनकापुर व आर पी इंटर कालेज मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रातः धीमी गति से शुरु हुवा जो दोपहर बाद ज्यो ज्यो सूर्य अपनी प्रतिभा विखेरते रहे मतदान के प्रतिशत में उछाल आता देखा गया | जो शाम तक ७० .६ प्रतिशत तक पहुच कर सम्पन्न हुवा | उपजिलानिर्वाचन अधिकारी आरओ उमेश चन्द्र उपाध्याय व पुलिस क्षेत्राधिकारी शंकर प्रसाद मय फोर्स मतदान केन्द्रों पर कड़ी नजर रखते हुए भ्रमणशील रहें। मतदाताओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा , सपा व एक निर्दल प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया जिसमे दर्जनों युवा मतदाताओ ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करके खुद को गौरवान्वित महसूस किया। वही अलग अलग दस वार्डो के लिय भी मतदाताओ ने अपने मनपसंद सभासदों के पक्ष में मतदान किया।

बालक एवं बालिकाओं ने पहली बार दिया वोट

नगर निकाय चुनाव में कई युवा मतदाताओ ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमें पहली बार मतदान करने का मौका मिला है। जिससे नगर अध्यक्ष व सभासद का चुनाव शामिल है। हमें उम्मीद है कि हमने सही व इमानदार प्रत्याशी का चुनाव किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे