Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:पुलिस की सक्रियता के चलते मतदाताओं को पैसा बांटने की योजना फेल


गोंडा।करनैलगंज में मंगलवार की रात्रि में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने तरह-तरह के हथकन्डे अपनाये। पैसा बांटने के चक्कर में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गये। मौके पर पहंुची पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को दौडाया। तथा दो लोगों को हिरासत में लिया। मंगलवार की रात्रि में मतदाताओं को खरीदने के लिए प्रत्याशियों द्वारा चलाई जा रही मुहिम को पुलिस ने फेल कर दिया। पूरी रात पुलिस सीआरपीएफ के जवानों के साथ गस्त करती रही तो प्रत्याशियों के समर्थक मोटर साइकिलों से गली की खाक छानते रहे। रात करीब 11 बजे गांधीनगर मोहल्ले में एक प्रत्याशी के समर्थक व उनके परिजन मतदाताओं को धन की लालच देकर कपडे और रुपये बांट रहे थे। उसी बीच दूसरे प्रत्याशी के परिजन एंव समर्थक वहंा पहुंच गये। दोनों प़क्षों में मारपीट शुरु हो गई। हगांमा बढता देख मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी बृजानन्द सिंह ने स्थिति को काबू करने का प्रयास किया। तथा कोतवाली की पुलिस फोर्स को बुलाया, उसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के समर्थकों को खदेडा। वहीं एक पक्ष के लोग दूसरे प्रत्याशी के चैपहिया वाहन के आगे बैठ गये। जिन्हें पुलिस ने हटाकर मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया। घटना के बाद मौके पर तनाव को देखते हुए एसडीएम नन्हेलाल यादव, सीओ कृष्णचन्द्र सिंह, कोतवाल अंगद राय पुलिस फोर्स के साथ पूरी रात गस्त करते रहे। एसडीएम ने बताया कि एक पक्ष के लोग मतदाताओं को पैसा बांटने का प्रयास कर रहे थे। तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मौके पर हुई घटना की तहरीर एक पक्ष द्वारा दी गई है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे