Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:गहमा गहमी के बीच निकाय चुनाव शान्ति पूर्वक सम्पन्न


लोकतन्त्र के उत्सव  में पड़े 70 फीसदी वोट
गोण्डा। जिले के चार नगर पंचायतों और तीन नगर पालिका परिषदों में गहमा गहमी के बीच शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न लोकतंत्र के इस उत्सव मंे 6 फीसदी वोट पड़े।
मुख्यालय पर सुबह 7 बजे से मतदाताओं का उत्साह देखने लाक था। मतदाता अपने-अपने पोलिंग बूथों पर कतार वद्ध होकर अपने बारी का इन्तजार करते दिखे। चुनाव को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरे मुस्तैदी से जुटा रहा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज में मतदान केन्द्र का निरीक्षण मण्डलायुक्त डीआईजी, एसपी व डीएम ने किया। इसी तरह लगभग मतदान केन्द्रों का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। नगर पंचायतों के सात चेयरमैन पद की तथा सभासद की 122 सीटों के लिए कुल 714 प्रत्याशियों चुनाव मैदान में अपनी भाग्य आजमा रहे थे। इनके भाग्य का फैसला मतपेटियों में बन्द हो चुका है। अब यह फैसला आगमी 1 दिसम्बर को होगा। 
स्ट्राॅगरूम में कैद हुए मतपेटियाँ
नगर पालिका परिषद खरगूपुर व गोण्डा की मतपेटिकाएं नवीन गल्ला मण्डी में स्थित बने स्ट्रांगरूम में मतपेटियाँ कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गयी है। इसके अलावा करनैलगंज नगर पालिका व नगर परिषद कटरा तथा परसपुर नगर परिषद की मतपेटिका कर्नेलगंज गल्ला में बने स्ट्रांगरूम में जमा हुई। इसके साथ-साथ मनकापुर नगर पंचायत की मत पेटिका रखने के लिए ए.पी. इण्टर कालेज में स्ट्रागरूम बनाया गया है। नवाबगंज नगर पालिका की मतपेटियों को जमा करने के लिए तरबगंज तहसील में स्टांगरूम बनाया गया है। 
 सबसे अधिक मतदान खरगूपुर में तथा सबसे कम मतदान गोण्डा में हुआ।
गोण्डा में 62 प्रतिशत, नवाबगंज में 72 प्रतिशत, कर्नेलगंज में 69 प्रतिशत, मनकापुर में 70  प्रतिशत, खरगूपुर में 75 प्रतिशत, परसपुर में 65 प्रतिशत, कटरा में 72.28 प्रतिशत मतदान हुआ।  
फर्जी आईडी पर मतदान करने जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। जिसमें से तीन लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया वहीं दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया। निकाय चुनाव में करनैलगंज नगर की मतदाता सूची में करीब 250 से अधिक फर्जी नाम सामिल होने की शिकायत मिली थी। जिसपर पुलिस ने सभी के विरुद्ध शान्तिभंग की कार्रवाई की। तथा उन्हें चिन्हित करके मतदान के दौरान निगरानी की जा रही थी। उसी बीच कन्हैया लाल इंटर कालेज में सुबह तीन मतदाता फर्जी आईडी लेकर वोट डालने पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। वहीं कन्हैया लाल इंटर कालेज में ही दो फर्जी मतदाता डीएम, एसपी की जांच में पकड़े गये। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तथा कोतवाली भेज दिया। एसडीएम नन्हेंलाल यादव ने बताया कि मतदान के दौरान फर्जी मतदाताओं को चिन्हित करके निगरानी कराई गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
 भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को करनैलगंज नगर पालिका का चुनाव शान्पिूर्ण सम्पन्न हुआ। पूरे दिन पुलिस की टीमें नगर में घूमती रहीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। कई स्थानों पर पुलिस को लाठियां भांजनी पडी। तथा लोगों को दौडाना पडा। आयुक्त, डीआईजी, डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी, एसडीएम, सीओ, कोतवाल करनैलगंज लगातार नगर के मतदान केंद्रो का भ्रमण करते रहे।
बुधवार को मतदान एंव पुलिस के खौफ से करनैलगंज बाजार पूरी तरह से बंद रही। लोग चाय एंव पान सहित अन्य सामान के लिए तरस गये। पुलिस ने मंगलवार की शाम को ही नगर की दुकानों को बंद करा दिया था। जिससे बुुधवार को भी बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। लोग मतदान करने के लिए निकले और वापस आकर घरों में दुबके रहें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे