असगर नकी
सुलतानपुर. बाबा बारियार शाह के 14 वें मूर्ति पूजा स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक अरविंद सिंह राजा एडवोकेट ने कहा की पूर्वजों को याद रखना हम सबका कर्तव्य है।
बाबा बरियार शाह धाम जमुयावा रामगंज में उनके वंशज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एडवोकेट श्री राजा ने कहा के आज जिस प्रकार पद्मावती फिल्म को तैयार करके इतिहास से छेड़छाड़ की गई इससे ज़रूरी हो गया है के हम सब इतिहास और पूर्वजों को याद करें। उनके द्वारा कराये गये कार्य और बलिदान पर विस्तार से चर्चा करें। श्री राजा ने कहा कि बरियार शाह के त्याग और बलिदान का हम सब पर एहसान है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ