Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:चुनाव से एक दिन पूर्व से ही बीएसएनएल का नेटवर्क रहा ध्वस्त


प्रदीप गुप्ता 
आये दिन नेटवर्क की समस्या से जूझते हैं उपभोक्ता
मसकनवा गोंडा:-चुनाव के एक दिन पहले व चुनाव के दिन विभागीय अधिकारीयों के सुस्त कार्यों से बीएसएनएल का नेटवर्क रहा धवस्त।सरकारी नंबर चलाने वाले अधिकारी भी रहे परेशान।मसकनवा- मनकापुर के बीच केबिल में फाल्ट आने के चलते बी एस एन एल मोबाईल का नेटवर्क  दो दिन से ध्वस्त है।विभाग द्वारा दो दिनों से केबिल फाल्ट को खोजा जा रहा है लेकिन ढूंढे नहीं मिल रहा है। नेटवर्क न होने से व्यापारियों व उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क के न आने से मोबाइल धारकों के साथ पी सी ओ व ब्राड बैडब के उपभोक्ताओं को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा रहा है। जरुरतमंद लोग आन लाइन फार्म भी नहीं भर पा रहे हैं
पूर्व प्रमुख बाबू राम यादव,दिनेश शुक्ल अम्बुज पटेल, विक्रम, पवन, संतोष, चंदन, दुर्गा प्रसाद, मोनू, दीपक, दीनानाथ, प्रदीप ने बताया कि मसकनवा कस्बे में बी एस एन एल मोबाईल का नेटवर्क आये दिन खराब रहता है।विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बी एस एन एल कम्पनी को लाखों का चूना लगा रहा है। उपभोक्ता चाह कर भी अपने सगे संबंधी से बात नहीं कर पाते हैं।नेट बैंकिंग, रोजगार पर भी असर पड़ता है। साथ ही विभागीय लापरवाही के कारण सरकार को भी लाखों का चूना लग रहा है। इसकी लिखित शिकायत कई बार की गयी लेकिन कोई निराकरण नहीं निकला। समस्या जस की तस बनी हुयी है।मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में हरि भक्त देश के कोने कोने व विदेश से आते हैं।   लेकिन न तो बात कर पाते हैं। न ही ईमेल कर पाते हैं। डी टी गोंडा अमर प्रताप सिंह ने बताया कि केबिल में फाल्ट से समस्या आयी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे