राकेश गिरी
बस्ती । स्थानीय निकाय के सामान्य निर्वाचन में राज्य निर्वाचन द्वारा निर्धारित चुनाव के प्रथम चरण में आज इस जनपद के नगर पालिका परिषद बस्ती में 48.85 प्रतिशत नगर पंचायत बनकटी 69.54 प्रतिशत नगर पंचायत हर्रैया 79.19 प्रतिशत नगर पंचायत बभनान, 70.26 प्रतिशत एवं नगर पंचायत रूधौली 65.32 प्रतिशत में आज सायं लगभग 05.00 बजे तक पूरे जनपद का लगभग 55.57 प्रतिशत मतदान हुआ। यह प्रतिशत कुछ बढ़ने की सम्भावना है। निर्वाचन के समय जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा पूरे जनपद मंे जहाॅ-जहाॅ चुनाव हुये वहाॅ भ्रमण किया गया एवं जानकारी लिया गया तथा कानून व्यवस्था बनाये रेखने के लिए अपने अधिनस्थ अधिकारियों को समुचित निर्देश भी दिये गये। इसी प्रकार चुनाव प्रेक्षक कुमार रविकान्त सिंह द्वारा भी चुनाव के पल-पल गतिविधियों की जानकारी ली गयी तथा समय-समय पर आावश्यक निर्देश भी दिये जाते रहे। कुमार रविकान्त सिंह भी चुनाव का जायजा लिया एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया। जनपद में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी भगवान शरण एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए देखा गया। चुनाव में लगाये गये जोनल मजिस्टेªट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्टेª, सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहे तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान भ्रमण करते रहे। जनपद में चुनाव का मतदान निर्धारित प्रातः 7.30 बजे शान्तिपूर्ण माहौल में पूरे उत्साह के साथ प्रारम्भ हुआ तथा दोपहर में कुछ धीमा रहा तथा साम से पुनः तेजी आयी।
विगत चुनाव की अपेक्षा इस बार मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखा गया, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश दे रहा है। जिलाधिकारी ने कदम-कदम पर अपने कनिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते रहे तथा चुनाव को शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने में जनपद के मतदाताओं के सूझबूझ की सराहना की तथा शान्तिपूर्वक माहौल में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सरकारी अधिकारियों, कार्मिको के कार्यो के भी सराहना की गयी। 


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ