Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कल यहां भाग लेंगे कल्बे सादिक, आमारी का होगा जुलुस


असगर नकी 
सुल्तानपुर. मोहर्रम के सिलसिले में दो महीनों से आयोजित जुलूसों के दौर के अंतिम समय में अंजुमन मोहफिजे अजा खैराबाद की ओर से कल 23 नवम्बर को एक मजलिस व जुलूसे अमारी का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम में मजलिस को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व मौलाना सैय्यद कल्बे सादिक ख़िताब करेगें। 
   आयोजन की जानकारी देते हुए अंजुमन की ओर से जाहिद आब्दी ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे मौलाना डॉ कल्बे सादिक खैराबाद स्थित हुसैनी हाल में मजलिस को ख़िताब करेगे। इसके बाद इमामबाड़ा से जुलुस ए अमारी निकला जायेगा। जो दरियापुर, इलाहबाद रोड, बाध मंडी, अन्नू चौराहा होकर खैराबाद में सम्पन होगा। इस दौरान टी.आर.विक्टर बिहार तकरीर करेगें तथा अनीस जायसी संचालन करेगें। इसमें अंजुमन दस्तये मासुमिया घोसी मऊ, सज्जादिया मेरठ आदि मुकामी अंजुमने भाग लेकर नौहा मातम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे