Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमेठी :मुसाफ़िरखाना एसडीएम की गाड़ी पलटी,दो गम्भीर


अलीम खान 
अमेठी :मुंशीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पनियार पावर हाउस के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में मुसाफ़िरखाना उपजिलाधिकारी की  बोलेरो पलटी । उस गाड़ी 4 लोग सवार थे। मामला अमेठी मुसाफिरखाना राज्य मार्ग पर  दोपहर करीब 12.30 बजे उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडेय को उनके आवास एचएएल से लाने जा रही बोलेरो संख्या UP 36 D 3004 अज्ञात बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे पलट गयी। जो कई चक्कर पलटते हुए खेत मे जा गिरी।
जिसमे दो लोग  को गम्भीर चोटें आयी है। गाड़ी पर सवार अर्दली, 2 गार्ड, ड्राइवर को लोगो की मदद से बाहर निकाला गया । उसके बाद घायलों को  सीएचसी मुसाफिरखाना  लाया गया जंहा उनका ईलाज चल रहा है ।बाइक सवार मौके से भाग  निकला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे