अमरजीत सिंह
फैजाबाद :रुदौली व मवई थाना क्षेत्र मे अलग अलग जगह पर हुई दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गयी ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया है
पहली घटना रुदौली कोतवाली क्षेत्र की है जहा रेलवे ट्रेक पर रबिवार की ड़िहवा जसमण गॉव के समीप एक युवक का छत बिछत शव ग्रामीणों ने देखा और क्षेत्र में हड़कंप मच गया खबर आग की तरह फैल गयी धीरे धीरे आदमी जमा होने लगे सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने के बाद लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया कोतवाल जयबीर सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान अल्हवाना गॉव निवासी इन्द्र पाल पुत्र बाबादीन 25 के रुप मे हुई है वही मृतक के भाई ने बताया कि कल शाम को वह घर से ड़िहवा जसमंण निवासी सुन्दर के यहा ससुराल आया था और सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रेक पर मिली है फिरहाल भाई अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है
दूसरी घटना मवई थाना क्षेत्र बाजा बाजार चौकी क्षेत्र के बिगनियां पुल व वनमऊ जंगल के पास घटी जहा पर एक बकरी को बचाने के चक्कर रुदौली की तरफ से जा रहा टैम्पू यूपी 42 टी 6597 पटल गयी और टैम्पू पर सवार रीता पत्नी राम बरन निवासी सुखनन्दन पुरवा बड़ेला 50 उसे के नीचे दब गयी और गम्भीर चोटे आई सूचना पर पहुची डायल 100 पुलिस ने महिला को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा पर डाक्टर मदन बरनवाल महिला को मृत घोषित कर दिया चौकी प्रभारी रमापति सिंह ने बताया कि मृतक महिला रुदौली से दवा लेकर घर जा रही थी जब टेम्पू मे सवार लोगो के बिषय में पूछा गया तो बताए कि पुलिस पहुचने से पहले वह सब जा चुके थे केवल वहा पर मृतक हुई महिला बची थी जिसे ड़ायल 100 से सीएचसी रुदौली भेजा गया जहा पर उसको ड़ाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
वही बता दे कि रुदौली के नये गंज में 21तारीख दिन मंगलवार को मार्ग दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल इन्द्रजीत यादव पुत्र रामजंस यादव 50 निवासी सरायं मंझन मजरे बिड़हर की रबिवार को रुदौली सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ