राजकुमार शर्मा
नानपारा/ बहराइच :-नानपारा नगर पालिका के सपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने नगर सपा इकाई और फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की इस दौरान सपा नानपारा के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुवे पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंकर सिंह प्रभारी विधानसभा नानपारा ने कहा कि पार्टी ने जो प्रत्यासी घोषित किया है बहुत सोच विचार कर किया है और हमारा प्रत्यासी सब पर भारी है आज सारी पार्टी के प्रत्यासी सपा प्रत्याशी से लड़ रहे है और सबके हौसले पस्त है प्रत्याशी अब्दुल वहीद ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता खुद को प्रत्यासी समझ कर चुनाव लड़े हम किसी की निजी जिंदगी पर बात न करके विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे हमने अपने कार्यकाल में नगर का विकास किया है और जनता ने फिर मौका दिया तो पानी बिल आदि का बकाया माफ किया जाएगा विकास की गंगा बहेगी सपा वार्ड 9 के प्रत्याशी ज़िलामहासचिव सपा लोहिया वाहिनी राशिद अली ने कहा कि नगर का मतदाता हमेशा सपा के साथ रहता है और इस बार भी जनता दिखा देगी की जाती मज़हब धर्म की राजनीति अब नही होगी विकास की राजनीति होगी उन्होंने सभी सपा कार्यकर्ताओं से कहाँ की सपा की अखिलेश यादव सरकार ने इतने काम कर दिया है कि उसी मुद्दे पर वोट मांगा जाएगा और नगर पालिका में सपा प्रत्याशी ही चुनाव जीत कर जाएगा इस दौरान पार्टी के डॉक्टर तनवीर आलम मुस्लिम इदरीसी आयुधिया सोनी अनिल यादव संदीप जवस्वाल समीर खान जीशान अहमद शाहबाज़ नसीम सुबराती बाबा सेराज बाबा jp साहू निज़ाम खान सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ