Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:समाज सेवा है ईश्वर सेवा के समान : पूनम गुप्ता


समाज सेविका का सराहनीय पहल,पहुची अग्नि पीडिता के घर अर्थिक सहयोग के साथ मुहैया कराई जरूरत के सामान 
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । समाज सेविका श्रीमती पूनम गुप्ता ने समाज सेवा के क्षेत्र एक और सराहनीय पहल करते हुए सोमवार को अपने महिला टीम संग नगर कोतवाली के चकबन्तोड गॉव पहुच कर आग से पीडित विधवा ललिता शुक्ला के मदद में आगे आई है । बतादे कि नगर कोतवाली के चकबन्तोड गॉव निवासी विधवा ललिता शुक्ला गत दिवस अपने बच्चों के साथ अपने झोपडी में परिवार संग सो रही थी कि अचानक बिजली की शार्ट - सर्किट से लगी आग से जहॉ गृहस्थी का समस्त समान व नगदी जेवरात जलकर खाख हो गया वही ललिता भी आग से झुलस गई है ।
उसकी बेटी दिब्या की 23 नबम्बर को गौना भी है ऐसी दशा में बेसहारा विधवा की मदद में अपना दल (एस) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व समाजसेविका श्रीमती पूनम गुप्ता सोमवार को अपने महिला टीम के साथ पहुच कर बेसहारा विधवा की अर्थिक सहयोग के साथ जरूरत के कुछ कपडे व खाने के समान की व्यवस्था मुहैया कराई ।इस दौरान उन्होने कहा कि समाज सेवा ही ईश्वर सेवा के समान है। इसके तहत समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोडऩा एवं प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करना प्रत्येक समाज बंधु का पहला कर्तव्य है। ऐसी परोपकार की भावना से ही प्रत्येक समाज आगे बढ़ सकता है। इसके उपरान्त श्रीमती गुप्ता ने सदर विधायक संगम लाल गुप्ता से टेलीफोनिक वार्ता कर उक्त बेसहारा विधवा की दयनीय स्थित से अवगत कराया । विधायक ने कहा कि उक्त बेसहारा को यथा सम्भव मदद की जायेगी और पूनम गुप्ता की मॉग पर शीघ्र बेसाहारा के रहने के लिए सदर विधायक ने टीन शेड की व्यवस्था कराने की बात कही है । इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य परमानन्द मिश्र व श्रीमती पूनम सिह, श्रीमती अशोक कुमारी, श्रीमती गीतू पाण्डेय समेत आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे