शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत रानीगंज के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती मीरा गुप्ता पत्नी बद्री गुप्ता एवं सभासद प्रत्याशीअविनाश मिश्र के समर्थन में विधायक रानीगंज अभय कुमार धीरज ओझा जी ने वार्ड नंबर 15 टोडर पट्टी में ब्यापक जनसंपर्क कर लोगों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने लोगो से कहा कि केंद्र एवँ प्रदेश की सरकारों द्वारा जनहित में जो कार्य किये जा रहे है वे सब जाति-पाति के भेद-भाव से मुक्त है जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और उनका उत्थान हो रहा है। नगर पंचायत के समुचित विकास हेतु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का विजयी होना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान उनके साथ संजय मिश्रा, बच्चा मिश्र, अमित दुबे एवं अनेक संभ्रांत नागरिक एवं क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ