Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:निर्वाचन लेखन सामग्री स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जिला निर्वाचन अधिकारी शम्भु कुमार नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये आज राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में निर्वाचन लेखन सामग्री पैकिंग स्थल पर पहुॅचकर निर्वाचन में प्रयोग होने वाले सामग्रियों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी  राम सिंह वर्मा को निर्देशित किया कि जो भी सामान निर्वाचन में प्रयोग किये जाते है उनका सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कर लिया जाये, कोई ऐसी सामग्री न पैक की जाये जिसमें कि किसी प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह से सम्बन्धित हो। पैकिंग स्थल पर ए0आर0 कोआपरेटिव अरविन्द प्रकाश पैकिंग अधिकारी को निर्देश दिया कि पैकिंग में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाये और पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में पैकिंग के बारे में उपस्थित होकर विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे