Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:जिलाधिकारी ने महुली मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । जिलाधिकारी  शम्भु कुमार ने सोमवार को महुली मण्डी स्थित धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किये। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने यह पाया कि धान क्रय केन्द्र के सम्बन्ध में व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार डिप्टी आर0एम0ओ0 एवं सम्बन्धित एम0आई0 द्वारा नही किया गया था जबकि धान क्रय किये जाने की शुरूआत 01 नवम्बर 2017 से प्रारम्भ हो गयी है और अब तक केवल धान क्रय केन्द्र पर 03 कृषको का ही धान खरीदा गया है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कृषकों द्वारा खरीदे गये धान को फटे बोरो में रखा गया था जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने सम्बन्धित एम0आई0 को उसे सही ढंग से बोरो में रखने के लिये कहा जिससे धान पूरी तरह सुरक्षित रहे। उन्होने धान क्रय के समय प्रयोग होने वाले उपकरण कांटा, झन्ना, लैपटाप आदि सिस्टम को भी व्यवस्थित ढंग से कर लेने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण में यह भी पाया गया कि पिछले वर्ष जिन कृषकों द्वारा धान खरीदा गया है उनकी सूची क्रय केन्द्र पर उपलब्ध नही थी। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने उस सूची को क्रय केन्द्र पर उपलब्ध रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी एम0आई0 को दिये और निर्देशित करते हुये कहा कि पिछले वर्ष जिन कृषकों से धान खरीदा गया था उनसे सम्पर्क करके धान खरीद के सम्बन्ध में जानकारी दे जिससे अधिक से अधिक किसान बन्धु अपने धान को क्रय केन्द्र पर लाकर बेच सके। जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिदिन क्रय केन्द्रों पर खरीदे जाने वाले धान की सूचना जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिये डिप्टी आर0एम0ओ0 को निर्देश दिये। धान क्रय केन्द्र सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या होने पर किसान बन्धु डिप्टी आर0एम0ओ0 के मोबाईल नम्बर-9415471173 पर सूचित कर सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे