Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:पूर्व प्राचार्य के निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर



लालगंज-प्रतापगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व सांगीपुर स्थित गांधी इण्टरमीडिएट काॅलेज के पूर्व प्राचार्य राघवेन्द्रनाथ शुक्ल (68) की रविवार शाम हुए आकस्मिक निधन से क्षेत्र मे शोक की लहर छा गयी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व सांसद प्रमोद तिवारी प्रदेश मे हो रहे नगर निकाय चुनावों के अपने व्यस्तम कार्यक्रमों को निरस्त कर सोमवार को स्व0 शुक्ल के अंतिम संस्कार में श्रृंगवेरपुर घाट पर शामिल हुए। उन्होंने श्री शुक्ल को पारिवारिक सदस्य व संघर्षशील साथी करार देते हुए उनकी आसामयिक मृत्यु को क्षेत्र व समाज की अपूर्णनीय क्षति बताया। अंतिम संस्कार मे शामिल सांसद प्रमोद तिवारी अपने अति करीबी साथी राघवेन्द्रनाथ शुक्ल के आकस्मिक निधन काफी असहज दिखे। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने भी स्व0 राघवेन्द्र को पितातुल्य ठहराते हुए उनकी आसामयिक मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया। बताते चलें कि स्व0 शुक्ल आजीवन विभिन्न सामाजिक व शैक्षिक कार्यो मे सदैव अग्रणी रहे। साथ ही वे लगातार कई वर्षो तक सांगीपुर वि0ख0 की ग्राम पंचायत शुकुलपुर के ग्राम प्रधान व वर्तमान मे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। श्री शुक्ल के आकस्मिक निधन पर सोमवार को गांधी इण्टर कालेज मे शिक्षण कार्य नही हुआ, साथ ही प्राचार्य सुधाकर नाथ की अध्यक्षता मे शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखते हुए आत्मशांति की प्रार्थना की गयी। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं समेत समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। उधर वीरेन्द्रनाथ शुक्ल एजुकेशन एण्ड टैक्नोलाॅजी, विद्या देवी वूमेन शिक्षण संस्थान व गर्ग ग्रुप आॅफ इस्टीट्यूट शुकुलपुर मे शिक्षण कार्य बंद कर शोक जताया गया। क्षेत्र के समाज सेवियों व गणमान्य नागरिकों समेत विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों ने भी स्व0 शुक्ल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। जिनमें प्रमुख रूप से भगौती प्रसाद तिवारी, राममिलन तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, दिनेश मिश्र, रामबोध शुक्ल, अशोक पाण्डेय, भूपेन्द्र सिंह, अजीत मिश्र, राजू बजाज, लाल गीतेश्वर प्रताप सिंह, डाॅ0 वीपी यादव , शिवनारायण शुक्ल , हरीश कुमार पाण्डेय बबलू आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे