Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अहिष्णुता को समाप्त कर मजबूत हो विकास का ढ़ांचा-प्रमोद तिवारी


गंगा जमुनी तहजीब से ही है रामपुरखास के विकास की सर्वश्रेष्ठता-मोना

लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर शुक्रवार को प्रकाश पर्व दीपावली के तहत परम्परागत समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुये बतौर मुख्यअतिथि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि उजाला वहीं विकास को चतुर्दिक रोशन किया करता है। जहां वातावरण मे भाईचारा तथा सौहार्द के साथ लोगों की विचारधारा भी रचनात्मक प्रगति के प्रति समर्पित हुआ करती है। सांसद प्रमोद तिवारी ने लोगों से कहा कि अहिष्णुता को पूरी तरह समाप्त किये जाने के लिये आपसी एकता के साथ हर वर्ग के मान सम्मान तथा भावनाओं के अनुरूप आदर्श विकास के ढ़ांचे को मजबूत बनाया जाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सांसद प्रमोद ने कहा कि लालगंज ने अभी तक विकास की जो स्वर्णिम मंजिल हासिल की है उसकी सबसे बड़ी ताकत हमारी मेलजोल की मजबूत संस्कृति तथा केवल विकास को बिना किसी भेदभाव के अनवरत आगे बढ़ाये रखने की बेमिसाल ताकत ही है। श्री तिवारी ने कहा कि लालगंज के हर तबके के लोगों की सुरक्षा तथा विकास के अवसर मे बराबर की भागीदारी के साथ मान सम्मान की हिफाजत उनकी शुरू से सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि आपसी सदभावना के लिये रामपुर खास इसलिये मिसाल है कि यहां का बहुमुखी विकास एक जागरूक और सजग मजबूत नेतृत्व का दशकों से पक्षधर बना आ रहा है। अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि देश और प्रदेश के साथ रामपुरखास के विकास की सर्वश्रेष्ठता इसलिये सार्थक बनी हुई है कि हमारी गंगा जमुनी तहजीब पर आज तक आंच नहीं आ सकी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि क्षेत्रीय जनता ने जाति और बिरादरी के बंधन को सदैव ठुकराते हुये सार्वजनिक विकास एवं लोक मंगल के कल्याण का दीप यहां प्रज्ज्वलित कर सदैव विकास पर्व को जगमग बनाये रखा है। सम्मेलन का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। सम्मेलन मे विभिन्न संगठनों से जुडे बड़ी संख्या मे उपस्थित प्रतिनिधियों का एआईएमटी के निदेशक अम्बिका मिश्र ने आभार जताया। सम्मेलन का संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र द्वारा किया गया। इस मौके पर भइयाराम पटेल, पं. श्यामकिशोर शुक्ल, टीपी यादव, अनीता द्विवेदी, राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, मौलाना रहमानी मियां, देवानंद मिश्र, बीएन सिंह, झुन्ना तिवारी, वकील अहमद, विकास मिश्र, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, पं. रामफेर पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, इम्तियाज अहमद, संतोष द्विवेदी, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, आचार्य राजेश पाण्डेय, इं0 ओमप्रकाश सरोज, शिवबहादुर सरोज, विशालमूर्ति मिश्र, दयाशंकर पाण्डेय, डा0 शिवमूर्ति शास्त्री, डा0 राजकुमार पाण्डेय, डा. आरएस त्रिपाठी, डा0 डीपी ओझा, आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे