समापन समारोह मे सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्र के पूर्व प्राथमिक विद्यालय केशवपुर मे ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत नन्हें मुन्हें मेधावियो ने खो खो, कबडडी, समेत लम्बी दौड़ एवं ऊॅची कूद की स्पर्धा का रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने आलेख तथा कला के क्षेत्र मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया। सफल प्रतिभागियों को राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी मो0 रिजवान ने संयुक्त रूप से गुरूवार की शाम पारितोषिक तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किये। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय समापुर, बेलहा, अगई, भोजपुर, मेढ़ावां, मादीपुर, गुम्मौर, केशवपुर आदि विद्यालयों के मेधावियों के प्रदर्शन को अभिवावकों ने जमकर सराहा। समापन समारोह को संबोधित करते हुये प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षित पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिये बेहतर शिक्षा के साथ शारीरिक स्फूर्ति से व्यक्तित्व का रचनात्मक निर्माण हुआ करता है। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष नवीन शुक्ला तथा संयोजन मंत्री संतोष मिश्र ने किया। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश मिश्र तथा गिरिजानंद कनौजिया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिलाकोषाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, प्रभाकर द्विवेदी, दीपक पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, ऋषि द्विवेदी, संजय यादव, राजेश्वर यादव, कमलेश मिश्र, अजय सिंह, अरूण पाण्डेय, शशीकला पाण्डेय आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ