कांग्रेस व भाजपा तथा बसपा को मिला पार्टी चिन्ह, निर्दलीयों मे दिखी चिन्ह को लेकर रस्साकसी
लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को चेयरमैन तथा सभासद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने से चुनावी प्रचार प्रसार ने तेजी पकड़ लिया। चेयरमैन पद पर जहां कांग्रेस तथा भाजपा एवं बसपा प्रत्याशियों को पार्टी के चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वहीं निर्दल प्रत्याशियों मे भी मनचाहा चुनाव चिन्ह आवंटित कराने को लेकर जमकर गहमागहमी दिखी। हालांकि निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप ही निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद नगर पंचायत क्षेत्र मे देर शाम से ही चुनावी रंगत परवान चढ़ते दिखने लगा। चुनाव चिन्ह आवंटित होने की प्रक्रिया के दौरान तहसील परिसर मे प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ होने के नाते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अफसर पसीना बहाते दिखे। एसडीएम कोमल यादव, सीओ रमाकांत यादव, व तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय, नायब तहसीलदार सुशील कुमार एवं कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने शांति और व्यवस्था की कमान संभालने मे जमकर पसीना बहाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ