चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ कर कार्यकर्ताओ के साथ की बैठक
रानीगंज/ प्रतापगढ । भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मीरा गुप्ता पत्नी बद्री गुप्ता के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ओम प्रकाश त्रिपाठी की उपस्थित में किया। इसके पश्चात कार्यलय पर हुई बैठक में विधायक एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाय चुनाव प्रभारी/काशी क्षेत्र के मंत्री काशी प्रसाद तिवारी एवं रानीगंज नगर पंचायत चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र टुन्नू ने कार्यकर्तों की जिम्मेदारी तय की। विधायक ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना पड़ेगा। रानीगंज परिवारवाद क्षेत्रवाद से मुक्त हो रहा है। संगठन के निर्णय के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। रानीगंज नगर पंचायत को विकसित करना ही लक्ष्य है। केंद्र एवं प्रदेश में सरकार के साथ नगर पंचायत में भी भाजपा का चुनाव ही विकास के लिये आवश्यक है।इस दौरान हरिमंगल तिवारी, राजेन्द्र कुमार मिश्र, मण्डल अध्यक्ष शिवगढ़ देवेंद्र तिवारी, गौरा मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह, अजय ओझा, अज्जू ओझा, पूर्व अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय मिश्रा, तरुण तिवारी, सुधाकर मिश्र, राजेश सिंह, सुधीर श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता एवं संभ्रांत क्षेत्रीय गणमान्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ