अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश
धर्म से हमे स्वच्छता कर्तब्यनिष्ठा व एकता का शंदेश मिलता है
योगी ने देवीपाटन पहुंचकर किया मां पाटेश्वरी का दर्शन
ब्रम्हलीन महंत महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि
सीएम योगिनी श्रद्धांजलि सभा को भी किया संबोधित
बलरामपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तुलसीपुर तहसील के देवीपाटन मंदिर पर पहुंचकर मंदिर के पूर्व महंत ब्रह्मलीन महेंद्र नाथ योगी के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया । सीएम योगी ने पहुंचने के तुरंत बाद आदि शक्ति मां पाटेश्वरी का दर्शन व पूजन किया तथा उसके बाद मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी व प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ 1 घंटे तक मीटिंग की । डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे सीएम योगी ने मीटिंग के बाद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया ।
जानकारी के अनुसार 51 शक्ति पीठों में एक देवीपाटन मंदिर जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर तहसील तुलसीपुर के देवीपाटन गांव में स्थित है । यह मंदिर धार्मिक व आध्यात्मिक धरोहर के साथ साथ भारत नेपाल मैत्री की भी मिसाल है । देवीपाटन मंदिर गोरक्षपीठ गोरखपुर से संबंधित है और इसके संरक्षक व कर्ता-धर्ता सीएम योगी आदित्यनाथ ही है । उन्हीं की देखरेख में मंदिर प्रबंधन का काम कई वर्षों से संचालित हो रहा है । मंदिर प्रबंधन का दायित्व पूर्व में महंत महेंद्र नाथ जो गोरखपुर मंदिर से भेजे गए थे उनके हाथों में था । महंत महेंद्र नाथ के देहावसान के बाद से योगी आदित्यनाथ की देखरेख में देवीपाटन का प्रबंधकीय कार्य शुरू कर दिया गया था जो आज भी जारी है । महेंद्र नाथ जी का आज 17 वां पुण्यतिथि था और उसी के समापन अवसर पर योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे थे । योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ष महेंद्र नाथ जी के पुण्यतिथि के अवसर पर देवीपाटन में मौजूद रहते हैं । मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी का दूसरी बार देवीपाटन मंदिर पर आगमन हुआ है । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि हम किसी महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि इसलिए मनाते हैं ताकि उनके सद्कार्यों से समाज को एक दिशा मिले तथा लोग अच्छे कार्यों के लिए प्रेरणा ले सकें । अपने संबोधन में स्वच्छता का संदेश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि धर्म हमें स्वछता का पाठ पढ़ाती है, पर्यावरण की रक्षा करने का पाठ पढ़ाती है । धर्म वह है जो लोक कल्याण के लिए काम करें तथा प्रेरणा दें । धर्म हमें जोड़ना सिखाती है इसके अलावा कर्तव्य सदाचार स्वावलंबन भी धर्म से सीखने को मिलता है । उन्होंने कहा कि गौ हत्या बंद होनी चाहिए पर ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि दूध लेने के बाद अपने गायों को लोग सड़कों पर छोड़ दें । उन्होंने अपील की कि जानवरों को सड़कों पर न छोड़ें उनकी सेवा करें तथा अपने घर में रखें । पर्यावरण असंतुलन व एनसीआर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छाई धुंध पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए अवैध वन कटान अवैध खनन तथा जगह जगह जलाए जा रहे कूड़े कचरे व खेतों में पुआल जिम्मेदार हैं । उन्होंने किसानों से खेतों में पुआल ना जलाने की अपील की तथा कहा कि जलाने के बजाए उस की जुताई करके कंपोस्ट के रूप में प्रयोग करें । योगी ने कहा कि खनन माफियाओं तथा वन माफियाओं पर शिकंजा कसा जाना जरूरी है । उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए पॉलिथीन सबसे बड़ा खतरा है और इसके लिए उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के बाद जगह-जगह कारखाने लगा कर निस्तारण की व्यवस्था कराई जाएगी । उन कारखानों में पॉलिथीन जलाकर तेल तैयार किया जाएगा जिसका प्रयोग सड़कों के निर्माण में होगा । पालीथीन के तेल के उपयोग से मजबूत सड़कें बनेंगी वहीं दूसरी ओर पॉलिथिन से हो रहे प्रदूषण से भी मुक्ति मिल सकेगी । आदर्श आचार संहिता लगा होने के कारण सीएम योगी किसी भी प्रकार की घोषणा या राजनीतिक टिप्पणी से बचते नजर आए । श्रद्धांजलि सभा में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, नेपाल राष्ट्र के सांसद अभिषेक प्रताप शाह जिले के चारों विधायक, अयोध्या से आए हुए साधु संत व कार्यकर्ता मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ