राकेश गिरी
बस्ती :जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनपद के पाॅचों नगरीय निकायो के सामान्य निर्वाचन 2017 के दौरान प्रत्याशियों अथवा उनके समर्थको द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित करने, चुनाव प्रचार में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न करने अथवा चुनाव आचार संहिता का उलंधन करने संबंधी स्थितियों पर पैनी नजर रखने हेतु उड़न दस्ते का गठन किया गया है। इस क्रम में नगर पालिका बस्ती हेतु गठित उड़न दस्ते में परमात्मा प्रसाद मिश्र, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, गणेश कुमार उप निरीक्षक एवं कास्टेबल तरून कुमार मिश्रा, करम चन्द्र एवं जयप्रकाश यादव को शामिल किया गया है।, नगर पंचायत बनकटी में निर्वाचन की सुचिता एंव निष्पक्षता पर नजर रखने हेतु अमर सिंह चैधरी अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण को मजिस्टेªट एवं अशोक कुमार वर्मा, उप निरीक्षक सहित कास्टेबल संजय कुमार, कुलदीप यादव, दीनानाथ को दल मंे शामिल कियाा गया है। नगर पंचायत रूधौली हेतु सुनील कुमार यादव अवर अभियन्ता को मजिस्टेªट एवं दिनेश यादव उप निरीक्षक एवं कास्टेबल हरेन्द्रधर दूबे, राजभजन भाष्कर, अमित कुमार यादव को उड़न दस्ता टीम में शामिल किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत हर्रैया के लिए अवर अभियन्ता संजय कुुमार, उप निरीक्षक राम प्रसाद यादव एवं कांस्टेबल धनन्जय कुमार, हरित यादव, सम्पूर्ण नन्द यादव को शामिल किया गया। नगर पंचायत बभनान में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने हेतु राजीव कुमार पासवान अवर अभियन्ता संहित उप निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र एंव कांस्टेबल कैलाश प्रसाद, उमेश जी दूबे एवं राज बहादुर चैहान को उड़न दस्ता टीम में शामिल किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह ने उपरोक्तानुसार गठित उड़न दस्ते को प्रतीक आवंटर की तिथि से आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करने एवं प्रतिदिन की आख्या को मुख्यकोषाधिकारी/सदस्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति को अवगत कराने के निर्देश दिये है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ