Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अब बछड़ो और सांडो से मिलेगा निजात,गाये केवल बछियो को ही देंगी जन्म


गोण्डा:गोण्डा देवीपाटन मंडल के किसानों के लिए इतिहासिक पहल  कैसरगंज सांसद  बृजभूषण शरण सिंह  के आर्थिक प्रयास से अमेरिका से उच्च गुणवत्ता युक्त बायफ सॉर्टेड सीमेन आ जाने से पशुपालकों को 95ः बछिया ही जन्म देगी और निश्चित रुप से पशुपालकों की आमदनी 4 गुना से ज्यादा तक बढ़ जाने की संभावना है और उनके इस इतिहासिक पहल से गोण्डा देवीपाटन मंडल के सभी किसान  काफी उत्साहित हैं।
और कैसरगंज सांसद  बृजभूषण शरण सिंह के आर्थिक प्रयासों से बायफ सॉर्टेड सीमेन आ जाने से गोंडा देवीपाटन मंडल के सभी किसानों ने कोटि कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया। बाएफ सॉर्टेड सीमेन से जनपद गोण्डा देवीपाटन मंडल के  प्रथम बछिया ने 20 अक्टूबर 2017 को जन्म दिया कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह जी के गौशाला में सॉर्टेड सीमेन से प्रथम बछिया बाएफ केंद्र किशुनदासपुर नवाबगंज के माध्यम से 20 अक्टूबर 2017 को जन्म दिया बायस जनपद प्रभारी बीके मिश्रा  ने बताया कि यह उच्च गुणवत्ता युक्त सीमेन अमेरिका से सीमित मात्रा में मंगाया गया है इस तकनीक के आ जाने से पशुपालकों को आमदनी निश्चित रूप से 4 गुना से ज्यादा बढ़ जाने की संभावना है। बायफ द्वारा इस परियोजना को बिलगेट फाउंडेशन के सहयोग से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, में संचालित किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में यह कार्यक्रम संचालित है कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के प्रयास से सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के गोंडा देवीपाटन मंडल के सभी जनपदों में यह योजना लागू की गई है क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद  द्वारा पशुपालकों को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने को प्रोत्साहित किया जा रहा है वायफ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह का प्रयास सहरानीय है
 महत्वपूर्ण बात यह है कि इस सीमेन से 95ः ही बछिया ही पैदा होगी और बछड़ों से किसान भाई निजात पा सकते हैं जो कि किसान भाई लोग अच्छी खेती व दुग्ध उत्पन्न कर निश्चित रूप से 4 गुना से ज्यादा आमदनी कर सकते हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे