राजकुमार शर्मा
नानपारा,बहराइच:-थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत आज तकरीबन 4:30बजे एक सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी।जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मालूम हो कि थाना कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत आज तकरीबन 4:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया ।जबकि अन्य दोनो मृतिको को मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर अन्तेय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया।
बताते चलें कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग अमित, कन्हैया व रामबचन निवासी लखीमपुर किसी कंप्यूटर परीक्षा की कॉन्सुलिंग हेतु नानपारा आए हुए थे। जो वापस लखीमपुर जाते समय नेशनल हाईवे रोड पर बकरी मंडी के पास लखीमपुर से नानपारा आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान कन्हैया व अमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामबचन गंभीर रूप से घायल हो गया। राम बचन को पुलिस बल की सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया । मौके पर पहुंची पुलिस नानपारा कोतवाली एस एस आई सूरज प्रसाद ,दिग्विजय सिंह यादव ,विपिन सिंह राजा बाजार प्रभारी आदि ने भीड़ हटाने व घायल को अस्पताल पहुचने में अपना सहयोग दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ