Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:डीएम ने किया परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण


अखिलेश्वर तिवारी
प्रतिभावान बच्चों को किया पुरस्कृत
साफ सफाई में कमी मिलने पर सफाई कर्मी के निलंबन का आदेश

बलरामपुर ।। शिक्षा के क्षेत्र में सबसे पिछड़े पायदान पर खड़े जनपद बलरामपुर की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए बीड़ा उठा चुके बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव के कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है । आज जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया और वहां के बच्चों से पूछताछ की । मेधावी बच्चों को डीएम ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । वही विद्यालय में साफ सफाई ना होने के कारण गांव में तैनात सफाई कर्मी को निलंबित करने का भी आदेश दिया ।
      
                मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने आज तहसील तुलसीपुर क्षेत्र के शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय रमनगरा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी श्री मिश्र ने छोटे-छोटे बच्चों से कई सवाल किए कक्षा दो में अध्ययनरत कुमारी अंजनी व कक्षा 3 के छात्र संजय ने गणित के सवाल का सही जवाब दिया तथा कक्षा एक की छात्रा कुमारी शुभी ने पूरा वर्णमाला पढ़कर सुनाया । छात्रों के प्रस्तुति से खुश होकर जिलाधिकारी ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु ढाई ढाई सौ रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । विद्यालय में साफ सफाई ना होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और डीपीआरओ को निर्देश दिया कि रमनगरा में तैनात सफाई कर्मी रजनीश धर दुबे को तत्काल निलंबित करें । साथ ही पंचायत सचिव से जवाब तलब किया जाए । डीएम के इस कार्रवाई के बाद गांव वाले काफी खुश हैं वही पंचायत राज विभाग में मस्ती कर रहे सफाई कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे