Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली का हुवा समापन



डॉ ओपी भारती 
गोण्डा/वजीरगंज:-  टीम भावना आपसी सौहार्द को मजबूत करती है और आगे बढने के लिए प्रेरित करती है। आपसी सहयोग से हम किसी भी समस्या का समाधान आसानी से कर सकते हैं ।यह बात डुमरियाडीह के हथिनाग स्थित इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली के समापन अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने कही। उन्होंने ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होते रहने से प्रतिभागियों में सीखने की क्षमता का विकास होता है और बेहतर करने की भावना मजबूत होती है। उन्होंने अच्छे आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। रैली के अंतिम दिन की सर्व धर्म प्रार्थना सभा से शुरुआत हुई। ध्वज शिष्टाचार, पायनियरिंग ,गेट टावर प्रदर्शनी ,जांकी पिजेंडसो आदि कार्यक्रम किये गये। समापन सामूहिक स्वर में राष्ट्र गान के साथ किया गया। रैली में मंडल की 24 टीमों ने भाग लिया ।जिसमें निर्णायक मंडल की टीम जिसमें ज्ञानेश कुमार गुप्ता ,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित घनश्याम पांडेय, चन्द्र शेखर, प्रतिभा त्रिपाठी,शैलेन्द्र कुमार, गंगा राम यादव, उमाशंकर सिंह आदि ने प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन कर अंक दिये।
संचालन सी बी सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधक रणजीत सिंह ने आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राम मूर्ति गुप्ता ने सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्काउट कमिश्नर वृजेश द्विवेदी गाइड कमिश्नर ममता किरण राव व अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सविता सिंह, अंजली सिंह, कीर्ति सिंह, आयुष प्रताप सिंह, अंकित मिश्रा,समशेर सिंह, अंकु सिंह, विपिन कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे