भाजपा से पार्टी विरोधी व्यक्ति को टिकट मिलने से हैं नाराज़
विकास हाड़ा
सिद्धार्थनगर: नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर बढ़नी भाजपा से बड़ी खबर आ रही है, भाजपा से बागी होकर हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की पत्नी बिंदू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। नामांकन के बाद हिन्दू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह वर्षों से नगर के नागरिकों की सेवा करते रहें हैं , उनका मकसद नगर पंचायत के लोगों की सेवा करना है, पार्टी ने इस बार ऐसे उम्मीदवार को प्रत्याशी बनाया है जिसने हमेशा पार्टी का विरोध ही किया है। पिछले चुनाव में महंथ योगी आदित्यनाथ जी के मना करने के बाद भी उनका उपहास करके चुनाव लड़ा था। इस बार पार्टी ने पता नहीं क्या सोचकर पार्टी विरोधी व्यक्ति को टिकट दे दिया। पार्टी के किसी कर्मठी कार्यकर्ता को टिकट ने दिए जाने से उनकी पत्नी बिंदू सिंह इस बार निर्दलीय मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगी। उनके नामांकन के दौरान पिछली बार भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रही साधना श्रीवास्तव, हिन्दू युवा वाहिनी के बढ़नी ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, अपना दल से पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी शिव चन्दर भारती, हियुवा ब्लॉक अध्यक्ष सुग्रीव चौधरी, महामंत्री मनोज पांडेय, बढनी नगर के भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, वार्ड नं. 2 मुडिला खास के भाजपा के बूथ प्रभारी जय प्रकाश सिंह, पाटेश्वरी अग्रहरि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राम कुमार लालू गुप्ता, गोपाल रौनियार, मनीराम यादव, अजय प्रताप यादव सहित सैकड़ों हियुवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ