सत्येन्द्र खरे
क्राइम जंक्शन की पड़ताल विवादों से घिरा पुनर्जन्म का विषय कौशाम्बी में एक बार फिर से नए रूप में खड़ा हो गया है। सिराथू तहसील के पथरावा गांव के माता-पिता ने पांच वर्षीय अपने बेटे के पुनर्जन्म का दावा कर सबको चौंका दिया है। उनका कहना है कि उनके बेटे का पुर्नजन्म हुआ है। वह अपनी पत्नी व बच्चों का नाम बता रहा है। इसके अलावा वह खुद बताता है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई थी। वह अजुहा का निवासी है। मासूम के पुर्नजन्म को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
वीडियो :पांच साल के कृष्णा का दावा
पथरावा निवासी कुलदीप श्रीवास्तव निजी स्कूल में शिक्षक हैं। पांच साल पहले उनकी पत्नी मनीषा श्रीवास्तव ने एक बेटे को जन्म दिया। बेटे का नाम कृष्णा रखा गया। कृष्णा अब पांच साल का है। कृष्णा पहले अक्सर रात को उठकर तोतली आवाज में शांति... चिल्लाता था, लेकिन परिजन समझ नहीं पाते थे। उसकी इस हरकत से मनीषा परेशान हो जाती थी। अब कृष्णा बोलने लगा है। कृष्णा अपनी मां से कहता है कि उसकी पत्नी शांति है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह खुद को अजुहा का निवासी बताता है। साथ ही कहता है कि उसकी मौत ८ नवम्बर वर्ष १९९८ को गुलामीपुर जीटी रोड पर मार्ग हादसे में हुई थी। वह अजुहा से किताब लेने के लिए निकला था। कृष्णा अक्सर घर वालों से जिद करता है कि वह उसे उसकी पत्नी से मिलाने ले चलें। बच्चों को नहीं देखा है, उनको देखना चाहता है। कृष्णा की यह बातें सुनकर परिजन परेशान हैं।
वीडियो : अपनी माँ के साथ कृष्णा का दावा
‘अक्सर रात में नींद से जगाकर कृष्णा शांति से मिलवाने की जिद करने लगता है। कहता है कि वह बहुत परेशान होगी। उसके बेटे सनी और गुंजन से भी मिलवाओ। उनको देखने का बहुत मन हो रहा है। उसके बेटे उसे बहुत प्यार करते हैं।’ बेटे की हरकतों को पहले हम नजरअंदाज करते रहे। अब उसकी बात पर यकीन हो रहा है।
वीडियो : कृष्णा का दावा निकला सच
जब कृष्णा के बतायी हुई बातो की क्राइम जंक्शन ने पड़ताल शुरू की तो हम पहुचे अझुवा के वार्ड नं 1 ।
वीडियो : यही सब तो बताता है कृष्णा
वहां पहुच कर कृष्णा की बताई हुई तमाम बातें सच हुई जैशे कृष्णा ने बताया कि उसका पक्का व बड़ा मकान है मकान के पास कुआ, मंदिर, हैंड पम्प है जब इस बात की जानकारी अझुवा के रहने रामविशाल को हुई तो उन्होंने चौका दिया कि कृष्णा की बताई बाते सुन कर भावुक हो गए हमको ले जा कर खुद कृष्णा की चीजे दिखाई रामविशाल के घर के पीछे कुवा मंदिर व हैंडपम्प देख कर लोगो की भीड़ जमा हो गई ।कृष्णा की फोटो देख कर 17 साल पहले सड़क हादसे में खत्म हुई बेटे की फोटो दिखाई व कहा कि कृष्णा की बाते सही है व अब रामविशाल भी कृष्णा से मिलना चाहते है
यह रही मौत के बाद की समाधि



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ