Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग, अशियाना समेत लाखो के नगदी जेवरात जल कर खाक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । बिजली की शार्ट - शर्किट से लगी आग के चलते जहॉ अाशियाना जल कर राख हो गया, वही घर में रखे खाने पीने के सामान व नगदी जेवरात समेत लाखों रूपये के समान जल रख राख हो गये । बच्चो के साथ सो रही एक महिला भी आग की चपेट में आने से झुलस गई । जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के चकबंतोड निवासी ललिता देवी पत्नी स्व अशोक शुक्ला गुरूवार की रात में अपने बने अशियाने में अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक हुई शार्ट - सर्किट से निकली आग ने अशियाने को जलाकर राख कर दिया । आग की लपटे देख आस पास के लोगो ने हल्ला गुहार मचाया तो इकट्ठठा हुए लोगो ने ललिता देवी को अशियाने से बाहर निकाला लेकिन वह सुलझ गई थी और अशियाने मे रखे नगदी व खाने पीने के समान व जेवरात जल कर राख हो गये । बतादे कि विधवा ललिता देवी के बेटी का 23 नवम्बर को गौना पडा है, और बेटी के गौना के लिए भी काफी समान एकत्रित किया गया था जो उसी आग के हवाले हो गया ।एेसी दशा में मजबूर विधवा का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है, क्योकि वही मात्र अपने घर की मुखिया है उसके दो और छोटे - छोटे बच्चे है जिसमे एक विगंलाग है । अब ऐसी दशा मे आखिर उक्त विधवा के कौन मददगार होगे । वैसे तो जिले में तमाम समाज सेवी है अब देखना यह है कि ऐसी दशा मे उक्त विधवा की मदद में कौन समाज सेवी संगठन आगे आता है ।?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे