अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद : मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षको ने जिलाध्यक्ष सुल्तान बेग की अगुवाई में जिलाधिकारी को वेतन न मिलने के कारण एक ज्ञापन दिया मदरसा शिक्षको का वेतन आये हुए जिले पर तीन महीने हो चुके है। लेकिन इन शिक्षको का वेतन उनको दिया नहीं जा रहा है कई तरह की जांच भी हो चुकी है लेकिन उनका वेतन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उनके अक्काउंट में भेज नहीं रहें है शिक्षको की बातें सुन कर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल जिला अल्पसंखयक कल्याण अधिकारी को फोन किया और कहा की अभी तक वेतन वितरण क्यों नहीं हुआ तो अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया की अभी जांच पूरी नहीं हुई है जिला अधिकारी ने कहा की कल 3 बजे जांच करने वाले अधिकारी को बुलाओ और उनसे कारण बताओ नोटिस मांगो कि जांच अब तक क्यों नहीं पूरी की इन शिक्षको का वेतन एक सफ्ताह में वितरित करने का आदेश अल्पसंखयक कल्याण अधिकारी को दिया इस अवसर पर मो.अली डॉ नसीम खान मो.यासीन फज़ील अहमद जुल्फिकार अली अशोक कुमार सत्यनारायण मातादीन अरफान अली समीर अहमद ताज मोहम्मद मो शमशेर मो .रिज़वान मोहम्मद तस्लीम आदि शिक्षक मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ