अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली व सोहावल गैस सर्विस द्वारा मनमाने ढंग से उपभोक्ताओं से सिलेंडर पर घोषित मूल्यों की दर से 35 रूपये बढ़कर वसूली करने की बातें रुदौली व बड़ागाँव मे हर उपभोक्ताओं की ज़ुबान पर थी जिसकी जानकारी कांग्रेस के जिलामहासचिव व सोशल मीडिया के प्रभारी को हुई तो उन्होने स्वयं उप भोक्ताओं के बीच खड़े होकर इसकी हकीकत जानी वीडियोग्राफी में देखा गया कि जहां किताब पर 794 रूपये चढ़ाया जा रहा है वहां उसके एवज़ में 830 रूपये की वसूली की जा रही है
जिसके उपरांत कांग्रेस नेता कुमैल हैदर ने उक्त विषय की जानकारी सेल्स मैनेजर अनिल कुमार खरे से किया सेल्स मैनेजर ने जवाब देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र मिलने पर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी
कांग्रेस नेता कुमैल हैदर ने कहा कि जहां एक ओर गैस सिलेंडर के दामों में हर माह वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसियां गरीबों की मेहनत की कमाई को इस प्रकार से लूटने का ज़रिया बनाये हुए हैं. यद्दपि ये अवैध रूप से ली जा रही रक़म बंद ना की गई तो कांग्रेस पार्टी आमजन के लिए ज़िला पूर्ति अधिकारी व उपज़िलाधिकारी सोहावल का घेराव करने को बाध्य होंगे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ