Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:प्रदेश से कमाई करके घर लौट रहे दो युवक ज़हर खुरानी के शिकार



गोण्डा:-ग्वालियर से कमाई करके घर लौट रहे दो युवक ज़हर खुरानी के शिकार हो गए। गांव वालों की सूचना पर डुमरियाडीह चौकी के सिपाही ने जहरखुरानी के शिकार युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर  में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

घटना शनिवार के दोपहर की है,  थाना क्षेत्र वजीरगंज के  खिरिया गांव के पास सड़क के किनारे दो युवक पड़े थे। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डुमरिया डीह पुलिस चौकी तथा डायल 100 को दिया। मौके पर पहुंची डुमरिया डीह चौकी के पुलिस शैलेंद्र कुमार ने जहरखुरानी के शिकार  लोगों को झंझरी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजी देवर पर भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टर ओ0पी0 भारती की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा है ।
इलाज के दौरान होश में आने पर एक युवक ने बताया कि उसका नाम शिवपूजन पुत्र मिठाईलाल ( 25) है। वह ग्वालियर के बीपी सिटी में नौकरी करता था वहां से वापस अपने घर नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा चौकी अंतर्गत हैदराबाद गांव को जा रहा था। उसके पास दो बैग थे तथा जेब मे लगभग 3000 -3000 रुपए दोनों लोगो के पास थे। गोण्डा रेल वे स्टेशन पर ऑटो लेने के दौरान ऑटो वाले ने उसे बोतल में पानी पीने को दिया उसके बाद ऑटो वाला दूसरी सवारी लेकर चला गया,और इन लोगों को दूसरी बोलेरो गाड़ी के हवाले कर दिया। जब ये लोग बोलेरो गाड़ी से घर जाने लगे तो रास्ते में क्या हुआ इसे कुछ नहीं पता है। इसने अपने दूसरे साथी का नाम राजेंन्द्र (20) पुत्र रामजियावन बताया। दोनों नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा चौकी के अंतर्गत हैदराबाद के निवासी हैं । डुमरिया डीह पुलिस ने नवाबगंज थाना  को सूचित कर दिया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे