Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई अबुल कलाम की जयंती


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
बलरामपुर । भारत रत्न प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की जयंती राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाई गई । विभिन्न परिषदीय विद्यालयों व असरकारी स्कूलों सहित सामाजिक संगठनों ने मौलाना आज़ाद जयंती को समारोह पूर्वक मनाया ।

            जानकारी के अनुसार शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के प्रा.वि.खम्हरिया में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस  में प्रधाना अध्यापक तुलिका सिंह ने मौलाना आजाद की जीवनी पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद का मानना था कि अंग्रेजों  के ज़माने में भारत की पढ़ाई में संस्कृति को अच्छे ढंग से शामिल नहीं किया गया । इसीलिए 1947 में आज़ादी के बाद भारत के प्रथम शिक्षामंत्री बनने पर उन्होंने पढ़ाई-लिखाई और संस्कृति के मेल पर विशेष ध्यान दिया। मौलाना आज़ाद की अगुवाई में 1950 के शुरुआती दशक में ' संगीत नाटक एकेडमी', 'साहित्य अकादमी' और 'ललित कला अकादमी' का गठन हुआ। इससे पहले वह 1950 में ही 'भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद' बना चुके थे। वे भारत के 'केंद्रीय शिक्षा बोर्ड' के चेयरमैन थे, जिसका काम केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर शिक्षा का प्रसार करना था। उन्होंने सख्ती से वकालत की कि भारत में दर्म, जाति और लिंग से ऊपर उठ कर 14 साल तक सभी बच्चों को प्राथमिक शिक्षा दी जानी चाहिए। सादुल्लाह नगर में पावर सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कार्यक्रम में कमर सिददीकी ने कहा कि मौलाना आज़ाद महिला शिक्षा के खास हिमायती थे। उनकी पहल पर ही भारत में 1956 में 'यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन' की स्थापना हुई थी। आज़ाद जी को एक दूरदर्शी विद्वान् माना जाता था   जिन्होंने 1950 के दशक में ही सूचना और तकनीक के क्षेत्र में शिक्षा पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। शिक्षामंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में ही भारत में 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी' का गठन किया गया था । इसी प्रकार प्रा.विद्यालय बस उ.प्रा.वि. देवरिया आदम, रामपुर अरना, कोड़री डीह, नेवादा, बहियां कांवेंट स्कूल,आमिना कांवेंट स्कूल आदि स्कूलों में भी राष्टृीय शिक्षा दिवस के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर तुलिका सिंह,तेजभान मौर्या, नीलम, शमसुल्लाह खाँ, कमर सिददीकी, अ.वहीद, अ.देवेंद्र सिंह, सामका प्रसाद, अ.खालिक, जुनेद ,  लवकुश तिवारी व जावेद अहमद सहित तमाम लोग तथा बच्चे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे