लालगंज प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज की कक्षा नौ की छात्रा प्रतीक्षा पटेल ने भोपाल मे सम्पन्न हुये 63वें नेशनल स्कूल गेम जूनियर वर्ग के तहत जेवलिंग थ्रो मे राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया। उक्त मेधावी के केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल योजना मे चयनित होने से विद्यालय परिवार मे हर्ष व्यक्त किया गया। शनिवार को हुई शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की बैठक मे विद्यालय के प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र, उप प्रधानाचार्य उमेश पाल मिश्र, शारीरिक शिक्षक अजीत नारायण त्रिपाठी व कक्षाचार्य केशवराम ओझा ने प्रतिभा पटेल की सफलता को क्षेत्र व विद्यालय के लिये गौरव की अनुभूति ठहराया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ