लालगंज प्रतापगढ़। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार से चेयरमैन पद के विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। हालांकि अभी प्रत्याशी समर्थकों के साथ बाजार तथा विभिन्न वार्डो मे घर घर लोगों से मिलकर चुनाव मे मिले हुये चुनाव चिन्ह की जानकारी देते देखे जा रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सपा नेताओं के द्वारा भी गठबंधन के पक्ष मे माहौल बनाने का अभियान शुरू हो गया दिखा। विधान परिषद के सदस्य उमेश द्विवेदी के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्रा, सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल आदि जनसंपर्क मे देखे गये। भाजपा की ओर से बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, सतीशचंद्र उपाध्याय, राकेश मिश्रा तथा बसपा की ओर से राजेन्द्र मौर्य एवं निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह के लिये पूर्व प्रमुख सूबेदार देवेन्द्र सिंह डटे दिखे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ