Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:तमंचा सटा बदमाशों ने लूटी नकदी, केस दर्ज



लालगंज प्रतापगढ़लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उदियापुर ट्रांसफार्मर के समीप अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर तमंचा सटाकर बीस हजार की नकदी के लूट की वारदात को अंजाम दिया। कस्बा के घुइसरनाथ रोड पर केशवपुर निवासी श्रीनाथ का पुत्र भोला नाथ विश्वकर्मा बिजली की दुकान का संचालक है। बीती शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था कि बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने तमंचा सटाकर उसकी बाइक रोक ली तथा बीस हजार रूपये नकदी छीन लिये। पीड़ित के मुताबिक बदमाशो ने नकदी समेत उसके जरूरी कागजात भी छीन कर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर के आधार पर शनिवार को अज्ञात बदमाशो के खिलाफ लूट का मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे