Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:संस्थापक दिवस समारोह मे आयेगें प्रमोद


लालगंज प्रतापगढ़। पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद् पं0 रामअंजोर मिश्र की जयंती आज रविवार को मध्यान्ह बारह बजे से मनायी जायेगी। कस्बा स्थित राम अंजोर इण्टर कालेज मे आयोजित संस्थापक दिवस समारोह मे बतौर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी शामिल होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना करेगीं एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी होगें। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने दी है। इधर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के मुताबिक सांसद प्रमोद दिन मे डेढ़ बजे से लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे