अखिलेश्वर तिवारी
चोरी का किया पर्दाफाश एक चोर गिरफ्तार
बलरामपुर । थाना कोतवाली उतरौला छेत्र में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर किया है ।
गत 20 नवम्बर को प्रदीप सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर में थाना कोतवाली उतरौला में आकर सूचना दी की 20 नवम्बर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर एक फिलिप्स की डीवीडी प्लेयर तथा 500-500 के 23 नोट जो चलन से बाहर हो चुके हैं व उनकी पत्नी के हाथ की घड़ियां व अन्य सामान तथा पड़ोसी धर्मराज यादव पुत्र भग्गू यादव के घर से एक सैमसंग मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए । जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 13670/17 धारा 457 / 380 भा द वि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचना उप निरीक्षक सभाजीत सिंह को दिया गया । दिनांक 21 नवम्बर की रात में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह कांस्टेबल ज्ञान नारायण सिंह कांस्टेबल मनोज सिंह कांस्टेबल राजकरन यादव के साथ करीब रात के 12:30 बजे गश्त कर रहे थे । मुखबिर ने सूचना दिया की 18- 19 की रात को जो चोरी हुई थी उस अपराधी का पता लग गया है । आज पुनः चोरी करने आने वाला है । मुखबिर की सूचना पर बक्सरिया से इमिलिया जाने वाली सड़क पर चौकी इंचार्ज बाक भवानी उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह व अन्य हमराहियों के साथ छिपे ही थे कि इमलिया गांव की तरफ से आती हुई मोटरसाइकिल दिखाई दी । मोटरसाइकिल को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम फखरुद्दीन शाह पुत्र इमामुद्दीन शाह निवासी इमिलिया बक्सरिया थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर बताया । उसके पास से पिट्ठू बैग बरामद हुआ जिसको चेक किया गया तो उसमें एक अलग छिनी एक पेचकस, एक रिंच, एक छोटी टोर्च, एक अदद तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ । पकड़े गए अभियुक्त के पास से मोटरसाइकिल यामाहा एफजेड नंबर एपी 04 यस 0932 व रस्सी से बंधा हुआ सब्बल बरामद हुआ । औजारों के साथ निकलने का कारण पूछा गया तो बताया कि चोरी करने के उद्देश्य से कस्बा उतरौला की तरफ जा रहा था । जोर देकर पूछताछ करने पर बताया कि वह एक पेशेवर चोर है जो मुंबई महाराष्ट्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है । उसने कबूल किया कि सुभाष नगर में हुई दो घरों की चोरी का सामान अपने घर में रखा हुआ है । उसके घर जाकर ताला खोल कर तलाशी ली गई तो चोरी का सामान डीवीडी प्लेयर, सफेद धातु की 5 जोड़ी पायल, 5 जोड़ी बिछुआ, 5 गोल्ड प्लेटेड, तीन लेडिस वॉच, जेंस घड़ियां एक जोड़ी पीली धातु कंगन, 4 मोबाइल, तथा पांच पांच सौ के 23 नोट जो चलन से बाहर हो चुके हैं एक अदद कटार पहनने के कपड़े जिसमें एक पैंट का कपड़ा, 5 दुपट्टा, 2टी शर्ट , 2शर्ट , 6शूट , 1 फ्रॉक एक मोबाइल ड्यूल सिम बरामद किया गया । अवैध बरामदगी के आधार पर धारा 411 भा द वि की वृद्धि की गई तथा बरामद तमंचे के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 1368/17 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ