Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :नगर निकाय चुनाव के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना


राकेश गिरी 
बस्ती । नगर निकाय के लिए पहले चरण के चुनाव में बस्ती जिले में पोलिंग पार्टिया रवाना हों चूकी है। जिले के बभनान, रुधौली, बनकटी और हर्रैया नगर पंचायत और बस्ती नगर पालिका परिषद के वार्ड मेम्बर और अध्यक्ष के निष्पक्ष मतदान के लिये जिला प्रशाशन ने सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 65 मतदान केन्द्रो के 186 बूथों पर पोलिंग पार्टिया रवाना हों चूकी है।
बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होना है। जिलाधिकारी ने बताया कि बैलेट पर चुनाव होने है और 15 केंद्रों पर वेब कास्टिंग से नजर रखी जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल एक लाख अट्ठावन हजार पांच सौ सात मतदाता 76 सभासदों और पांच निकाय अध्यक्ष चुनेंगे। जिले में कुल 76 वार्ड है जिनमे 65 मतदान केन्द्रो के लिए 186 बूथ बनाये गए है।  कुल 158506 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे