डॉ ओपी भारती
वजीरगंज / गोण्डा:- टपक विधि से सिंचाई अपनाकर खेती में कम लागत से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। टपक विधि पर सरकार अनुदान भी दे रही है। किसान इसका भरपूर लाभ लें।यह बात क्षेत्र के करदा में टपक सिंचाई विधि के प्रदर्शन अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी पी एन सिंह ने कही।उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर पर इस प्रोजेक्ट को लगाने में एक लाख दस हजार रुपये की लागत आती है, जिसमें सरकार द्वारा 90 हजार रुपए का अनुदान दिया जाता है। इस विधि से सिंचाई करने पर 70 प्रतिशत पानी की बचत व् पैदावार में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि परम्परागत तरीकों को बदलते हुए नयी विधि अपनाएँ और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमायें। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इन्द्र मणि पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में गन्ना नकदी फसल है। किसानों को मेहनत के अनुरुप लाभ नही मिलता।उन्हें वैज्ञानिक विधि अपनानी चाहिए जिससे मेहनत का बेहतर फल मिले। सचिव गन्ना समिति विक्रम बहादुर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान गन्ने की बुआई व टपक विधि से सिंचाई का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बजाज मिल के महा प्रबन्धक योगेन्द्र सिंह, इंडोगल्फ के प्रशांत बिक्रम सिंह ,किसान भूपेन्द्र सिंह ,अमित सिंह, महेन्द्र बक्स सिंह, अंकू सिंह, नीरज सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ