डॉ ओपी भारती
वजीरगंज/ गोंडा:-भागवत ईश्वर प्राप्ती का सुगम माध्यम है भागवत सुनने से सारी परेशानियां अपने आप दूर हो जाती है मोक्ष की प्राप्ती होती हैं ।यह बिचार अयोध्या धाम से आये हुये रघुनंदनाचार्य महराज ने नगवा बाजार मे माता जी का सच्चा दरबार मे चल रहे श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि श्री मद् देवी भागवत महापुराण कथा सुनने से मन को शांती मिलती है ।मन की सारी मुरादें पूरी होती है ,मानव अपने ब्यवहार मे परिवर्तन लाने लगता है।कथा से अकूत ज्ञान की प्राप्ति होती हैं वह ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित हो उठता हैं ।वह सतकर्म की ओर उनमुख
हो उठता है ।उन्होंने कहा कि कथा मे हरि "प्रभु स्वंय बिराजमान होते हैं।अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।इस अवसर पर आचार्य दीपक ,विवेकानंद, धर्मदत्त मिश्रा, शिव पूजन शास्त्री, शशि सिंह,अनूप सिंह, कृष्ण कुमार यादव सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
बिरहा का जबाबी मुकाबला
आयोजक राजकुमार ने बताया कि 25 नवम्बर को बाराबंकी के राम गोपाल झिनकू यादव गोडां के बीच बिरहा का जबाबी मुकाबला होगा।व विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ