Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 10 घायल , मनकापुर CHC में भर्ती


गोंडा। गुरुवार को आवासीय जमीन के विवाद में जम कर लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले जिसमे दोनो पक्ष से महिलाओं समेत तेरह लोग घायल हो गए विवाद में निर्माणाधीन आवास की दीवाल भी ढहा दी गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एलनपुर ग्रंट गांव के मजरे मलियन पुरवा के रहने वाले लियाकत अली का गांव के ही इदरीश से आवासीय जमीन को लेकर पहले से है विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह लियाकत अली प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त अपने आवास का निर्माण करवा रहे थे इसी बीच इदरीश अपने अन्य परिवार सहित वहां पहुंच गए और विवाद करते हुए निर्माणाधीन आवास की दीवाल को गिराने लगे जिससे दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए जिसमे लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से सलमान(24), सैफुल निशा(40), सैनुल निशा(43) रुबीना(22), शकीना(16), सन्नू (15), इदरीश(46), मोहब्बत अली(44) घायल हो गए।
 दूसरे पक्ष से लियाकत अली(45) उनकी पत्नी शकीना बेगम(40), भाई गुलशेर(40) भाई अमीरुल्ला(30) व गुलशेर की बेटी गुड़िया(18) भी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जिसमें से रुबीना को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी कोतवाल एसएसआई आनंद सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेज कर जांच कराई जा रही है, तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से मुकदमा पंजीकृत नही किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे