बहराईच गश्त के दौरान पुलिस को बिना परमिट पेड काटते हुए मिले ,चार पर मुकदमा दर्ज
बहराइच(जरवलरोड)।जरवलरोड थानाक्षेत्र के लखनऊ बहराइच हाईवे पर सड़क किनारे गश्त के दौरान पुलिस को कुछ लोग बिना परमिट पेड काटते हुए मिले , जिस पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरवलरोड थानाक्षेत्र लखनऊ बहराइच हाईवे पर उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह हमराही राकेश चौधरी के साथ गस्त कर रहे थे। श्री सिंह जैसे ही दिकौलिया के अजय सिंह के खेत की तरफ पहुंचे तो देखा कि अजय सिंह तीन अन्य लोगों के साथ हरा शीशम का पेड़ काट रहा था। पुलिस टीम द्वारा रुकने पर अजय सिंह पुत्र शेषराज सिंह निवासी दिकौलिया भाग गए। जबकि आरा लेकर कटान कर रहे राधेश्याम पुत्र बाबादीन निवासी पुरैनी, पप्पू पुत्र कुन्तूलाल निवासी बहरामपुर, ब्रम्हा पुत्र बाबू निवासी नियामतपुर थाना जरवल रोड को मौके पर पकड़ लिया और तीनों को पुलिस पकड कर थाने ले आयी । प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्रा ने बताया की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया,अजय सिंह पुत्र शेष राज निवासी दिकौलिया थाना जरवलरोड मौका पाकर फरार हो गए ,जिनकी तलाश की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ