बहराईच अपात्र को मिला पीएम आवास का लाभ खुली पोल
जरवल(बहराइच)। विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी में एक अपात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम पंचायत अधिकारी ने रुपये लेकर दे दिया और योजना का रुपया भी अपात्र को मिल गया इस सम्बंध में गाँव के एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी बहराइच को शिकायती पत्र भेजा था जिस पर खण्ड बिकास अधिकारी ने अवर अभियंता से जाँच पड़ताल कराई जिसमें वह अपात्र पाया गया जिसपर बी डी ओ ने अपात्र व्यक्ति से धन वसूली का आदेश ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया है। जरवल विकास खण्ड के ग्राम पंचायत धनसरी निवासी श्याम नारायण गौतम पुत्र समयदीन ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी बहराइच को दिया था कि गाँव के राजेश कुमार पुत्र रामनरेश को ग्राम पंचायत अधिकारी ने धन के लालच में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया था जबकि वह अपात्र है जिसपर डी एम बहराइच अजयदीप सिंह ने बी डी ओ जरवल सरजू प्रसाद सिंह को जाँच के आदेश दिए थे जिसपर बी डी ओ जरवल ने अवर अभियंता डी पी सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया अवर अभियंता डी पी सिंह ने जांच में पाया कि राजेश का मकान पक्का बना हुआ है और प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मात्र नीव खुदाई का कार्य हुआ है जिसे अवर अभियंता ने रोक दिया व अपनी जाँच रिपोर्ट में अपात्र होने की पुष्टि की जिसपर बी डी ओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को आदेशित किया कि अपात्र व्यक्ति से तत्काल धन वसूली की जाए लेकिन शिकायतकर्ता श्याम नारायण ने बताया कि अभीतक अपात्र से वसूली नही हुई है और न ही सिकरेटरी व अपात्र राजेश के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई है श्याम नारायण ने बताया कि यदि दो दिन के अन्दर वसूली व दोनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही न हुई तो सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले से अवगत करूंगा। इस सम्बंध में जब बी डी ओ जरवल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी अपात्र व्यक्ति से धन वसूली नही हो सकी है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ