गोण्डा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर ने किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविन्द गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 3502 वादों का निस्तारण आपसी सलुह समझौते के आधार पर किया जिसमें अर्थदण्ड के रूप में नौ लाख छिहत्तर हजार दौ सौ नब्बे रूपए राजकोष में जमा कराए गए। इसके अतिरिक्त तहसील स्तर पर प्री-लिटिगेसन के माध्यम सेे 546 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला जज साधना रानी ठाकुर द्वारा 28 मुकदमें शामिल हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ